एलआईसी के ओएफएस में खुदरा निवेशकों की कम रही रुचि

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) में दूसरे दिन बुधवार को खुदरा निवेशकों की रुचि कम रही।

शेयर बाजार बीएसई ने बताया कि एलआईसी के ओएफएस में खुदरा निवेशकों ने आज उनके लिए कुल उपलब्ध शेयरों में 70 प्रतिशत के लिए हो बोली लगायी। खुदरा निवेशकों से कुल 5,76,72,214 शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि उनके लिए 8,22,24,971 शेयर आरक्षित थे।

सरकार एलआईसी में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी (31,62,49,885 शेयर) बेचने के लिए ओएफएस लेकर आयी थी और चार प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा गया था। पहले दिन गैर-खुदरा निवेशकों से 3.32 गुना बोली मिलने के बाद सरकार ने पूरी 6.5 प्रतिशत (82,22,49,701 शेयर) बेचने का फैसला किया था।

गैर-खुदरा निवेशकों ने आज भी 12,94,81,363 शेयरों के लिए बोली लगायी। इस प्रकार, खुदरा और गैर-खुदरा निवेशक मिलाकर कुल 1,13,16,98,475 शेयरों के लिए बोली प्राप्त हुई।

कंपनी का शेयर आज 50 पैसे (0.13 प्रतिशत) चढ़कर 391.50 रुपये पर पहुंच गया।

उल्लेखनीय है कि इस समय एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी 96.50 प्रतिशत है। यदि सरकार पूरे 6.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने का फैसला करती है तो कंपनी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की शर्त पूरी कर लेगी।

 

Next Post

जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शिकायतों की होगी समीक्षा,अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

Wed Aug 5 , 2026
पानसेमल। SP बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर निरंतर कार्यवाही जारी है ।वही दूसरी ओर CM हेल्पाइन व जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतें लंबित होने पर त्वरित निराकरण करने हेतु प्रत्येक थाना व चौकी स्तर पर दिनांक 7 अगस्त 2026 को 11 बजे से […]

You May Like