जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शिकायतों की होगी समीक्षा,अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

पानसेमल। SP बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर निरंतर कार्यवाही जारी है ।वही दूसरी ओर CM हेल्पाइन व जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतें लंबित होने पर त्वरित निराकरण करने हेतु प्रत्येक थाना व चौकी स्तर पर दिनांक 7 अगस्त 2026 को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।शिविर में प्रत्येक थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी स्वयं उपस्थित रहकर लंबित शिकायतों और जन सुनवाई की लंबित शिकायतों के आवेदक पक्ष व अनावेदक पक्ष को बुलाकर सुने और शिकायतों का निराकरण करेंगे।SP श्री शुक्ल ने जिले के पानसेमल सहित अन्य राजपत्रित अधिकारीयो को थानों में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिए हे।

Next Post

भारत आ रहा किम कार्दशियन का ब्रांड 'स्किम्स', दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर

Wed Aug 5 , 2026
मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड ‘स्किम्स’ भारत में कदम रखने जा रहा है। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने स्किम्स के साथ विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जायेंगे। रिलायंस ब्रांड्स देश में इसके स्टोर […]

You May Like