
भोपाल। भोपाल की हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है… और अब इसका असर आम लोगों की चिंता में भी दिखाई देने लगा है।
27 अक्टूबर 2026 को भोपाल का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 144 तक पहुंच गया। हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर ने वायु गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है।
लेकिन सवाल सिर्फ प्रशासन की कोशिशों का नहीं, बल्कि उन लोगों का भी है, जो हर दिन सड़कों पर रहते हैं और दुकानों पर बैठकर अपना कारोबार करते हैं।
हमारी टीम ने ग्राउंड पर पहुंचकर लोगों से बात की और जाना कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर उनकी क्या राय है? क्या उन्हें हवा की गुणवत्ता में बदलाव महसूस हो रहा है? और वे इससे निपटने के लिए प्रशासन से क्या उम्मीद रखते हैं?
हालांकि बढ़ते AQI पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम सड़कों और डिवाइडरों पर जेट स्प्रे मशीनों से पानी का छिड़काव कर रहा है। वहीं, धूल और गंदगी हटाने के लिए विशेष सफाई और धुलाई अभियान भी चलाया जा रहा है। अब देखना होगा कि इन प्रयासों से भोपाल की हवा कितनी साफ होती है और लोगों को प्रदूषण से कितनी राहत मिलती है।
