इक्वाडोर की जेल में दंगा , 14 लोगों की मौत

क्विटो, 23 सितंबर (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर की एक जेल में हुए दंगों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

यह जानकारी इक्वाडोर की राष्ट्रीय पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि एल ओरो प्रांत की राजधानी मचाला शहर स्थित जेल में सोमवार तड़के दंगों के बीच गोलीबारी एवं विस्फोट की सूचना मिली।

एल ओरो के पुलिस प्रमुख विलियम कैले ने स्थानीय टीवी नेटवर्क इक्वाविसा को बताया कि घटना में 13 कैदियों और एक गार्ड की मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया।

श्री कैले ने कहा कि मारे गए अधिकतर लोग इक्वाडोर के सबसे हिंसक समूहों में से एक लॉस चोनेरोस से संबंधित थे। उन्होंने बताया कि झड़पों के दौरान कई कैदी भाग निकले। जेल अधिकारी फरार कैदियों की सही संख्या का पता लगाने का काम कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इक्वाडोर में फरवरी 2021 से अब तक गिरोह-संबंधी दंगों में लगभग 600 कैदी मारे गए हैं।

 

 

Next Post

वृंदावन में सुदामा कुटी के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

Tue Sep 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को वृंदावन धाम में संतों की सेवा के लिए समर्पित सुदामा कुटी के शताब्दी समारोहों का शुभारंभ करेंगी। यह जानकारी आयोजकों ने मंगलवार को यहां एक विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वृंदावन में अपने प्रवास के दौरान […]

You May Like