युवा खिलाड़ियों को मौका देने के प्रयोग में हम सफल रहे : अमोल मजूमदार

वडोदरा, 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने मजूमदार ने कहा,जिम्बाब्वे पर जीत के बाद कहा कि युवा खिलाड़ियों को मौक़ा देना और मैदान पर हावी होना ज़हन में चल रहा था और हम इसमें सफल हुए।

मजूमदार ने मैच के बाद कहा, ”बायलेटरल सीरीज़ में अपने एकादश में प्रयोग करने का अच्छा समय होता है। हम बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ खेलने की कोशिश करते हैं लेकिन हम निकट भविष्य के बारे में भी सोचकर चलते हैं।”

दक्षिण अफ़्रीका दौरे के बारे में उन्होंने कहा, ”दिसंबर में हमें वहां तीनों प्रारूप खेलना है। हम वहां नॉर्मल क्रिकेट खेलने का ही प्रयास करेंगे, हमने टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया और वही जारी रखने का प्रयास करेंगे।”

बतौर कप्तान स्मृति मंधाना के बारे में पूछे जाने पर मजूमदार ने कहा, ”वह बहुत अच्छे से खिलाड़ियों से संवाद करती हैं। उनकी नज़रें अगले छह महीने पर हैं। इस सीरीज़ के बाद हम साथ में बैठेंगे और अगले छह महीने की योजना पर बात करेंगे।”

Next Post

साडा के टीएमजेड में 55 हजार करोड़ के प्रस्ताव, अमित शाह आएंगे

Wed Oct 28 , 2026
ग्वालियर। स्पेशल एरिया डव्लपमेंट अथोरिटी (साडा) के दिन फिरने वाले हैं। साडा में प्रस्तावित टीएमजेड यानि टेलीकाम मैन्युफेक्चिरिंग जोन के लिये विभिन्न निवेशकों के 55 हजार करोड़ के प्रस्ताव आ चुके हैं। टीएमजेड के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिये केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जल्द ही आना फाइनल ही है। इसके […]

You May Like