
ग्वालियर। प्रीतम विहार कॉलोनी में अजय कुशवाह नामक एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। अजय गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजय अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था। अचानक उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला और माचिस से आग लगा ली। यह देखकर आसपास के लोग डर गए। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आग बुझाकर अजय को अस्पताल पहुंचाया। मंजर देख लोग भी हैरान रह गए। अजय लगभग 75 प्रतिशत तक जल चुका है। उसे ग्वालियर के एक अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
