राष्ट्रीय मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में 6271 विद्यार्थी हुए शामिल

जबलपुर: शासन के निर्देश अनुसार रविवार को राष्ट्रीय मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना चयन परीक्षा जिले के 21 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले से चयन परीक्षा हेतु शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के वर्तमान में कक्षा आठ में पढ़ने वाले कुल 6710 ने आवेदन किया था, जिसमें से चयन परीक्षा में कुल 6271 अर्थात् 93.5% विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ओएमआर शीट पर आधारित भारत सरकार की यह छात्रवृत्ति चयन योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए है।

इसमें चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नवमी से बारहवीं तक छात्रवृत्ति के रूप में 1000 रुपये प्रतिमाह अर्थात 12000 रुपये प्रतिवर्ष प्राप्त होते हैं इसके लिए विद्यार्थी का कक्षा दसवीं में 60% अंक लाना एवं नवमी से बारहवीं तक प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पूरक वाले छात्रों को इसकी पात्रता नहीं होगी।
डीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
चयन परीक्षा का जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने एमएलबी स्कूल एवं कमला नेहरू स्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने गढ़ा सहशिक्षा स्कूल, एमएलबी स्कूल, करौंदीग्राम स्कूल, गणेशगंज स्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अजय रजक,केपी दुबे, आशीष श्रीवास्तव, डीसी अहिरवार भी साथ थे।

Next Post

कांग्रेस: 2014 के बाद लगातार कमजोर किया गया सूचना का अधिकार कानून

Sun Oct 12 , 2025
भोपाल: सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रवीण सक्सेना, आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार उपस्थित रहे। नेताओं ने वर्ष 2005 में डॉ. मनमोहन सिंह […]

You May Like