आइची-नागोया (जापान) 22 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय एथलीट सुवर्णा राज ने गुरुवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
आज यहां हुए मुकाबले में सुवर्णा राज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर की शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, सुवर्णा ने अपने छह प्रयासों में से पांच बार 15 मीटर से अधिक की दूरी तक थ्रो फेंकी, जो इस स्पर्धा में उनके दबदबे को दर्शाता है।
उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में स्वर्ण पदक दिलाने वाला प्रदर्शन किया। सबसे बड़े मंच पर संयम और निरंतरता दिखाते हुए, उन्होंने भारत के लिए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।
