दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ, 5 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: खजराना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दुकान की आड़ में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी ताश के पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाते पकड़े गए.
पुलिस के अनुसार बड़ला बंगाली तलाई के पास एक दुकान की आड़ में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दबिश दी, जहां मोहम्मद जावेद, अरबाज उर्फ सोनू, वाजिद, रेहान चकमक और शादाब को ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगाते पकड़ा. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

शिल्पी प्लाजा में चला विशेष अभियान, 18 हजार रुपये का जुर्माना

Sun Apr 5 , 2026
रीवा: नगर पालिक निगम रीवा की स्वच्छता टीम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में स्वच्छता टीम द्वारा शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की गई जो अपनी दुकानों के बाहर गंदगी […]

You May Like