रीवा: नगर पालिक निगम रीवा की स्वच्छता टीम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में स्वच्छता टीम द्वारा शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की गई जो अपनी दुकानों के बाहर गंदगी फैला रहे थे एवं निर्धारित कचरा गाड़ी में कचरा नहीं दे रहे थे, जिसके कारण आसपास स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही थी.
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 18,000 रुपये का जुर्माना वसूला. साथ ही संबंधित व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि भविष्य में कचरा निर्धारित कचरा गाड़ी में ही दें और दुकानों के बाहर गंदगी न फैलाएं. नगर निगम ने शहर के सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें एवं कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन करें. कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दीपक सिंह तोमर, स्वच्छता निरीक्षक महादेव राठौर, वार्ड दरोगा, आईईसी हेड विवेक परमार, अवनीश शुक्ला सहित अतिक्रमण अमला उपस्थित रहा.
