सहूआर महानदी की जर्जर पुलिया पर दौड़ रहे भारी वाहन, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

सिंगरौली/देवसर: सहूआर गांव में महानदी पर बनी पुलिया की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक भारी वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाई है।यह पुलिया देवसर से सरई और निवास को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां से रोजाना भारी वाहन गुजर रहे हैं—और हर गुजरता वाहन एक बड़े खतरे को दावत दे रहा है।

इस पुलिया के नीचे की कंक्रीट स्लैब पूरी तरह टूट चुकी है, कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और पिलरों के नीचे से मिट्टी बह जाने के कारण नींव खोखली हो गई है। लगातार हो रहे कटाव और रखरखाव की भारी कमी ने स्थिति को भयावह बना दिया है।
लापरवाही या हादसे का इंतजार?
सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद प्रशासन न तो भारी वाहनों पर रोक लगा रहा है और न ही कोई ठोस मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।

Next Post

बालकनी से गिरकर मासूम की मौत

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ महज़ 2 साल की मासूम बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई. खेलते-खेलते बालकनी तक पहुँची बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल […]

You May Like