अवैध कोयला खदान धंसी, पति पत्नि की मौत 

शहडोल । जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम धनगंवा में बीते देर शाम वहाँ संचालित अवैध कोयला खदान धंसकने से दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी । मृतक पति -पत्नी थे। इनकी पहचान ओंकार यादव पिता सुदामा यादव 40 और पार्वती यादव पति ओंकार यादव निवासी ग्राम धनगवां के रूप में की गयी है। जानकारी मिलने पर कलेक्टर, एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। वहीँ खनिज अमला व बुढार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जेसीबी मशीन से मिट्टी हटवाकर नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया । जानकारी के अनुसार बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम धनगवां में एक लम्बे अरसे से कोयले का अवैध रूप से खनन व परिवहन किया जा रहा था । बीती शाम भी हर दिन की तरह कोयला खनन किया जा रहा था। इस दौरान मजदूर खदान के अंदर कोयला निकालने में व्यस्त थे कि अचानक खदान का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। मौके पर मौजूद मजदूर जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए, लेकिन पति-पत्नी खदान के अंदर ही दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर आला अधिकारी पहुँचे। पता चला है कि मृतक दंपत्ति के चार छोटे छोटे बच्चे हैं ,जो अब यतीम हो चुके हैं।

Next Post

प्रयागराज जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 407 से भिड़ी ट्रेव्हलर, महिला की मौत, एक दर्जन घायल

Mon Feb 17 , 2025
कटनी। बेंगलुरु कर्नाटक से प्रयागराज जा रही ट्रेव्हलर बस आज दोपहर पिपरोन्ध के पास खड़े 407 वाहन से टकरा गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी […]

You May Like