टी-72 टैंक ओवरहॉल में व्हीकल फैक्ट्री की बड़ी कामयाबी

जबलपुर: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) की इकाई व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (व्हीएफजे) ने भारतीय सेना के लिए टी-72 टैंकों का पायलट ओवरहॉल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि एवीएनएल की टैंक ओवरहॉल क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारतीय सेना की बढ़ती बैटल टैंक ओवरहॉल जरूरतों को देखते हुए, एवीएनएल ने व्हीएफजे को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

यह पहल एवीएनएल की हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री (एचवीएफ) में मौजूद ओवरहॉल सुविधाओं के विस्तार का हिस्सा है। वर्ष 2025 में पायलट ओवरहॉल की मंजूरी मिलने के बाद, व्हीएफजे ने सेना द्वारा निर्धारित तकनीकी विशिष्टताओं और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ओवरहॉल कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। ओवरहॉल किए गए टैंकों का रोल-आउट 28 जनवरी 2026 को मास्टर जनरल सस्टेनेंस (एमजीएस) एवं सीएमडी, एवीएनएल की उपस्थिति में किया जाएगा। यह उपलब्धि स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को सशक्त बनाने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने और भारतीय सेना को समयबद्ध समर्थन देने के प्रति एवीएनएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पत्रकार वार्ता में ले. कर्नल हिमानुअल फ्रांसिस, डीजीएम नोका मुरली गवाहा, डीजीएम (एचआर) श्वेता जौहरी गुप्ता तथा डीजीएम जनसंपर्क अधिकारी हर्ष भटनाकर उपस्थित रहे।

Next Post

वो महिला खिलाड़ी जिसने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, गेंदबाजी से बना दिया भारत को वर्ल्ड चैंपियन

Wed Jan 28 , 2026
भारतीय महिला टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 28 जनवरी 2025 को अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। शेफाली ने वर्ल्ड कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज और हरियाणा की कप्तान शेफाली वर्मा आज, 28 जनवरी 2025 को अपना 22वां जन्मदिन […]

You May Like