गुरुग्राम , 26 अक्टूबर (वार्ता) महिलाओं को शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए यहां आयोजित पिंकथॉन डे के चौथे संस्करण में बड़ी संख्या महिलाओं और उनके परिवार ने हिस्सा लिया। सुबह छह बजे शुरू हुई तीन किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभागियों ने पिंकथॉन डे पर म्यूचुअल फंड्स सही है ने प्रमुख भागीदार के रूप में हिस्सा लिया। इस शहर में हुई भागीदारी एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा थी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में नियमित शारीरिक व्यायाम शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। भारत, बंगलादेश और नीदरलैंड्स के 65 शहरों में 168 स्थानों पर प्रतिभागी इस पहल में शामिल हुए। पिंकथॉन का प्रयास विभिन्न आयु वर्गों और फिटनेस के अलग-अलग स्तरों वाली महिलाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और स्थानीय धावक समुदायों को विकसित करना है। इस वर्ष के आयोजन में परिवारों की भागीदारी भी खास आकर्षण रही।
इस अवसर पर वेंकट एन. चलसानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया
(एएमएफआई) ने कहा, “पिंकथॉन डे के माध्यम से हम महिलाओं को अपने वित्तीय प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने और अपना वित्तीय भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। नियमित शारीरिक गतिविधियां दीर्घकालिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती हैं। तीन देशों के 65 शहरों में 168 स्थानों पर प्रतिभागियों के एकत्र होने से पिंकथॉन डे महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य और वित्तीय जागरूकता को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। एएमएफआई का मानना है कि महिलाओं को वित्तीय व्यवस्था में सार्थक भागीदारी निभानी चाहिए और वित्तीय सुरक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”
पिंकथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन ने कहा, “पिंकथॉन डे का हर संस्करण स्थानीय समुदायों को एक साझा उद्देश्य के लिए एक साथ आते देखने का अवसर होता है। विभिन्न शहरों में हुई भागीदारी हमारे एम्बेसडर, स्वयंसेवकों और धावक समूहों के प्रयासों को दर्शाती है। हमें उम्मीद है कि पिंकथॉन डे के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाएं अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगी।”

