नदी-जोड़ परियोजना के माध्यम से राज्य को सूखामुक्त बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री फडणवीस

नासिक, 25 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार ने नदी-जोड़ परियोजना के कार्यान्वयन के माध्यम से राज्य को सूखामुक्त बनाने का संकल्प लिया है।

वह महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित ‘गोदावरी से नर्मदा’ जलयात्रा के अवसर पर बोल रहे थे। इस उद्घाटन पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर पवित्र स्थल त्र्यंबकेश्वर में किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर गोदावरी नदी के स्वच्छ और निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए विरासत संरक्षण और विकास के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश दोनों के लिए गोदावरी नदी के महत्व को देखते हुए, इसे बारहमासी जलमार्ग बनाए रखने के लिए प्रयास जारी हैं।

 

Next Post

ईरान ने 28 फरवरी से बंद अपनी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा फिर से शुरू की

Sat Apr 25 , 2026
तेहरान, 25 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने 28 फरवरी से बंद अपनी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया है। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के कारण लगभग दो माह तक हवाई क्षेत्र में रही बाधा के बाद उठाया गया है। ईरानी नागरिक उड्डयन संगठन […]

You May Like