27 जनवरी को देशभर के बैंकों में हड़ताल, पूरे दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले जानें डिटेल्स

बैंक यूनियनों ने साफ किया है कि पांच दिन काम की व्यवस्था लागू होने से काम के घंटे कम नहीं होंगे। कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं।

अगर आप 27 जनवरी को किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि कहीं आपका भी बैंक मंगलवार को बंद तो नहीं है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने अपनी लंबे समय से लंबित 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने किया है। ऐसे में देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

यूनियनों की मुख्य मांग है कि बैंकों में भी सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू की जाए। यूएफबीयू का कहना है कि मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसी देरी के विरोध में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।

हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी

वर्तमान में बैंक कर्मचारियों को हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है। इसके अलावा बाकी शनिवारों में बैंकों में कामकाज होता है, जिससे महीने में दो हफ्ते कर्मचारियों को छह दिन काम करना पड़ता है। यूनियनों का कहना है कि यह व्यवस्था अब समय के साथ उचित नहीं रह गई है।

Next Post

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, इंडिया में 1000 करोड़ के क्लब में फिल्म की एंट्री

Tue Jan 27 , 2026
धुरंधर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। करीब दो महीने बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर […]

You May Like