मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: मैदानी स्थिति जानी, जनता से लिया सीधा फीडबैक

जबलपुर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शनिवार को केंट विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों केअलग-अलग दलों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति जानी। व्यवस्थाएं जांची। जनता से सीधा फीडबैक लिया। स्कूलों, आँगनवाड़ी केंद्रों स्वास्थ्य केंद्रों, राशन दुकानों और छात्रावासों जैसे शासकीय संस्थानों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा के दौरान मंत्री राकेश सिंह ने रांझी स्थित सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ने अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद लोक निर्माण मंत्री सिंह ने रांझी स्थित जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने जल शोधन की प्रक्रिया को देखा और संयंत्र में आने वाली शिकायतों तथा उनके निराकरण की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने जल की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लिए जाने और उनकी जांच की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल गुणवत्ता की जांच के लिए जाने वाले सैंपलों की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी रखा जाए। सैंपल की जांच समय-सीमा में सुनिश्चित करने के साथ ही इसकी नियमित निगरानी की जाए, ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

Next Post

मुख्यमंत्री बिरसा के ग्राम कोरका-बोंदारी पहुंचे

Sat Aug 29 , 2026
बालाघाट:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिरसा विकासखंड के ग्राम कोरका-बोंदारी पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक मंच पर बैठकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ में योजना के लाभ के विषय में चर्चा की ।कोरका बोंदारी में मुख्यमंत्री डा मोहन […]

You May Like