तान्या मित्तल पर धमकाने के आरोप, फैजान अंसारी ने ग्वालियर एसपी से की शिकायत

ग्वालियर: बिग बॉस में धुरंधरों के बीच धमाल मचाने वाली ग्वालियर की तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी द्वारा ग्वालियर एसपी ऑफिस में शिकायत के कारण चर्चा में हैं। फैजान ने तान्या पर आरोप लगाया कि तान्या शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रही हैं। इसे लेकर फैजान ने एसपी ऑफिस में दूसरी शिकायत और की है। जिसमें फैजान ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।

फैजान अंसारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक लिखित आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उनका बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें अलग-अलग नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इन कॉल में उनसे ग्वालियर में तान्या मित्तल के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। फैजान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस विवाद की शुरुआत लगभग छह महीने पहले हुई थी। उनके मुताबिक, उस समय तान्या मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी नामक व्यक्ति को अरेस्ट करवाया था। बलराज और फैजान की परिचित सिम्मी राजपूत ने इस मामले में फैजान से मदद मांगी थी।इसके बाद फैजान ग्वालियर आए और पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए पुलिस में तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
बयान दर्ज कराने ग्वालियर आए फैजान
फैजान ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने उन्हें पुराने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए 2 जुलाई को बुलाया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी थाने में करीब दो घंटे तक अपने बयान दर्ज कराए। थाने से फैजान सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और नई शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पुरानी शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है।

Next Post

बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 6 को

Fri Jul 3 , 2026
ग्वालियर:दलितों, शोषितों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री भारत रत्न बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 6 जुलाई सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रात: 10 बजे समता पार्क […]

You May Like