भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजधानी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज पत्रकार वार्ता कर बताया कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगी। लगभग 35 किमी लंबी यात्रा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार से शुरू होकर संत नगर तक जाएगी।
इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित 50 हजार से अधिक वाहनों पर सवार 1 लाख देशभक्त शामिल होंगे। 11 सौ से अधिक स्थानों पर करीब 5 लाख लोग यात्रा का अभिवादन करेंगे, जो शहर में देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल बनाएंगे।
