सतना :नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी रविवार को माधवगढ़ स्थित अमरहिया आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुईं। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि श्रीराम कथा हमें मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों, कर्तव्यपरायणता और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है, जिसे आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। राज्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल एवं समस्त श्रद्धालुजनों को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
