35 लाख की लागत से होगा सड़क व नाली निर्माण

सीहोर. शहर को सुंदर और विकसित करने के लिए महानगर की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, वार्ड क्रमांक 24 में करीब 35 लाख के विकास कार्य का भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में भूमि पूजन किया गया.

वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत दुल्हा बादशाह कालोनी मस्जिद के सामने वाली रोड़ के दोनों तरफ नाली 17 लाख 58 हजार, अनिश के घर से अबजुर के घर तक 9 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य, राजेश माहेश्वरी के घर से सुमित्रा राय के घर तक 5 लाख 61 हजार की लागत से सड़क निर्माण व संतोष राठौर के पास से राजू विश्वकर्मा के घर तक डेढ़ लाख की लागत से नाली निर्माण के कार्य का भूमि पूजन किया गया.

Next Post

जिनवाणी का एक पन्ना फाड़ना मंदिर तोड़ने जैसा पाप

Thu Jun 19 , 2025
भोपाल। पद्मनाभ नगर में सहस्रकूट विज्ञातीर्थ प्रणेत्री श्रमणी गणिनी आर्यिका गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ का मंगल आगमन हुआ। माताजी के मुखारविंद से अभिषेक व शांतिधारा विधिवत संपन्न की गई। तत्पश्चात अपने मंगल उद्बोधन में माताजी ने कहा कि आज व्यक्ति परिवार, पदार्थ और प्रतिष्ठा की रक्षा तो करता है, […]

You May Like