धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की विराट मूर्ति की रथयात्रा का सम्मान

नीमच।धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की घोड़े पर सवार विराट मूर्ति एक विशेष रथ में विराजमान होकर भारत देश की ऐतिहासिक यात्रा पर निकली है। यह रथयात्रा महाराष्ट्र के नाशिक,वेरूळ, संभाजी नगर और धुले होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होकर यह मूर्ति यात्रा रात्रि 12.30 बजे मध्यप्रदेश के नीमच नगर में प्रवेश किया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, मराठा समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र देवधर, सचिव आनंद नवले, , कमल राव शिंदे ,चंद्र प्रकाश शिंदे, कृष्ण राव पंवार, उपाध्यक्ष स्नेहलता जाधव ,सचिव आनंद नवले, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट रुपेश जाधव ,शंभाजी राव जाधव, मार्तंड राव जाधव , चंद्रप्रकाश शिंदे, पलाश माने, प्रीति माने,संजय पवार,रमेश मोरे ,नारायण राव कदम ,आदि समाज जन उपस्थित थे। क्षत्रिय मराठा समाज, नीमच द्वारा यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। ऐतिहासिक अवसर पर छत्रपति शिवाजी वाटिका, भारतीय जीवन बीमा निगम चौराहा, नीमच पर मूर्ति और उसके साथ चल रही टीम का गरिमामय सम्मान किया।

Next Post

बेमौसम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

Tue May 13 , 2025
  सुसनेर। मंगलवार शाम को सुसनेर में थोड़ी देर के लिए तेज हवा व आंधी के साथ बारिश देखने को मिली. कुछ देर के लिए लोग घरों में ही कैद हो गए. एक ओर जहां बारिश के दौरान विद्युत प्रदाय बंद रहा, तो वहीं ठंडक घुलने के बाद उमस से […]

You May Like