टीटी नगर दशहरा मैदान में संविदा महासम्मेलन,सीएम यादव ने की सहभागिता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश संविदा अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविदा महासम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए संविदा अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और मुद्दों को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों और संविदा कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा उनकी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Next Post

पानी पर रार: मंत्री स्वतंत्र देव और विधायक ब्रजभूषण के समर्थकों में झूमा-झटकी

Fri Jan 30 , 2026
महोबा। यूपी के महोबा शहर में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जल जीवन मिशन की बैठक करने आए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक ब्रजभूषण राजपूत के समर्थक आमने-सामने आ गए। बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री के समक्ष चरखारी क्षेत्र में पेयजल समस्या को […]

You May Like