विद्यालयों का शैक्षणिक परिवेश हो बच्चों के अनुकूल

इछावर। कलेक्टर बालागुरू के ने अलीपुर एवं बोरदी कला के विद्यालयों, कालियादेव, ग्राम वीरपुरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान तथा लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया.

इस अवसर पर कलेक्टर ने स्कूल की उपस्थिति पंजी देखी. विद्यार्थियों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पाए जाने पर कहा कि स्कूलों का परिवेश बच्चों के अनुकूल और रूचिकर होना चाहिए. इसलिए शिक्षक ऐसा सकारात्मक, अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण तैयार करें कि बच्चे स्वयं उत्साह के साथ प्रतिदिन स्कूल आएं. यदि बच्चे नियमित े विद्यालय आएंगे तो उनकी शैक्षणिक स्तर में भी निरंतर सुधार होगा. उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. कलेक्टर बालागुरू के. ने कालियादेव वॉटरफॉल पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. ग्राम वीरपुरा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया. निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने लोक सेवा केंद्र का भी निरीक्षण कर निर्देशित किया.

 

 

Next Post

शहर में दूषित पानी की सप्लाई

Sat Jul 4 , 2026
सतना  : शहर में इन दिनों नगर निगम द्वारा की जा रही पानी की सप्लाई लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है. शहर के इक्के-दुक्के नहीं, बल्कि लगभग हर वार्ड में नलों से गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है. स्थिति यह है कि पानी देखने […]

You May Like