लम्बे समय से फरार 10 हजार का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार 

सारनी। लम्बे समय से फरार चल रहे दस हजार का इनामी अफीम तस्कर को सारनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. टी आई जयपाल इवनाती ने बताया कि सारनी थाने के तीन मामलो मे फरार चल रहे अफीम तस्कर राकेश उर्फ़ रंगीला बंजारा को पकड़ने मे सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि जिले मे मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं खेती पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. टीआई श्री इवनाती ने कहा कि थाना सारणी के एनडीपीएस के 03 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे मंदसौर निवासी 10,000 रुपये के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना सारणी में दर्ज अपराध क्रमांक 100/25 धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट, अपराध क्रमांक 147/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट एवं अपराध क्रमांक 153/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 39, 44, 57 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के प्रकरणों में आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राकेश उर्फ रंगीला पिता इंदर सिंह बंजारा, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया थाना श्यामगढ़ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया. इनामी तस्कर को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने थाना प्रभारी जयपाल इनवाती,उप निरीक्षक मनोज उईके,प्रधान आरक्षक

मनोज डेहरिया,आरक्षक,अनुज यादव, राकेश करपे शामिल है.

Next Post

बड़वारा में मौत का तांडव डंपर-कार की भीषण भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी से जूझ रहा

Thu Apr 30 , 2026
कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसाडी के पास गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही की भेंट चढ़े एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक अस्पताल में जिंदगी […]

You May Like

मनोरंजन