
सीधी। देर रात घर में सो रहे 8 लोगों को आदमखोर सियार ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। थाना कमर्जी गांव में बीती रात आदमखोर सियार ने लोगों के घर में घुसकर काटना शुरू कर दिया। जब तक हो-हल्ला मचता वह 8 लोगों को काटकर घायल कर चुका था। बाद में ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर आदमखोर सियार को गांव से बाहर खदेड़ा। सभी घायलों को जिला अस्पताल में सियार काटने के जहर को रोंकने के लिए इंजेक्शन लगाया गया है।
