
सीधी। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 जयंती पर स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम सीधी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर इस मैराथन में शामिल प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाई व शुभकामनाएं दिये। जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और इन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि युवा शारीरिक गतिविधियों में जमकर भाग ले।
