मुरैना: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा में राज्य की प्रावीण्य सूची में मुरैना जिले की गौरी शर्मा पुत्र दीपक शर्मा ने 500 में से 494 अंक लाकर प्र
सातवां स्थान पाया है। आयुष प्रजापति पुत्र बीरबल प्रजापति ने 500 में से 493 अंक लाकर आठवा स्थान प्राप्त किया है। राज्य की प्रावीण्य सूची में दसवें एवं जिले में तीसरे स्थान पर आर्ची त्यागी पुत्र दिलीप त्यागी, 500-491 अंक लाकर रही हैं।
गौरी शर्मा पुत्री दीपक शर्मा मुरैना शहर के टीआर गांधी उमाव में पढ़ती हैं। आयुष प्रजापति किडीज उमावि पिपरघान रोड, सबलगढ़ के स्कूल के छात्र हैं तथा आर्ची त्यागी सम्राट इन्टरनेशन स्कूल सकरा रोड जौरा की छात्रा हैं। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार जिले में कुल तीन छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है जिसमें दो छात्राएं व एक छात्र हैं।
