घने कोहरे में बड़ा हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, दो युवक घायल

हरिद्वार, 30 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार मार्ग पर जगजीतपुर से लक्सर की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास उस समय हुई, जब इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था और विजिबिलिटी बेहद कम थी। कोहरे के कारण कार चालक को सड़क किनारे खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया, जिससे तेज रफ्तार कार सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से लक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

Next Post

दो नाबालिग बहनों का अपहरण छानबीन में जुटी पुलिस

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत खापा मेें नाना के यहां घूमने पहुंची दो नाबालिग बहनों का का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया है। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से […]

You May Like

मनोरंजन