ट्रेन से कटे युवक की मौत

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत धमकी के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र पटेल 37 वर्ष निवासी बम्हौरी पनागर ने सूचना दी कि गांव का राजेश पटेल ग्राम धमकी के पास टे्रन से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल

Thu Jul 2 , 2026
शिल्पा शिरोडकर ने गोपी किशन की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो मेकअप रूम होने पर करिश्मा कपूर ने खुद उनके साथ कमरा शेयर करने का फैसला किया। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने हाल ही में 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘गोपी किशन’ की शूटिंग […]

You May Like