भक्तिमय हुआ हटा मां चंडी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, घोड़ी नृत्य बना आकर्षण

हटा/दमोह. उपकाशी हटा नगर के खचना नाका पर पूज्य श्री अजब धाम जी छोटे सरकार के सानिध्य में आयोजित होने वाले देवी भागवतम एवं धार्मिक आयोजन के पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई.कलश यात्रा का शुभारंभ मां चंडी जी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया. गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं. यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। रास्ते भर जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे.

कलश यात्रा में आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं. पारंपरिक घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय और धर्ममय कर दिया. जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर कलश का स्वागत किया.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए हटा थाना पुलिस तैनात रही. टीआई सुधीर कुमार बेगी के नेतृत्व में पुलिस बल ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखी.

कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल खचना नाका पर संपन्न हुई.

Next Post

मानसून की झमाझम दस्तक, 2 इंच ज्यादा बारिश, शहर तरबतर

Sat Jun 20 , 2026
उज्जैन। धार्मिक नगरी में शनिवार को मानसून की दस्तक झमाझम तरीके से हुई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बारिश रुक रुक कर शाम 6 बजे तक होती रही। मानसून के पहले दिन ही दो दिन से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी थी वहीं शाम को भी रिमझिम का दौर […]

You May Like