इंदौर: शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा 90 डिग्री के लक्ष्मी बाई नगर रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन बदल दी गई है. अब ब्रिज पर दोनों ओर 90 डिग्री मोड़ को चौड़ा किया जाएगा. डिजाइन में ब्रिज के मोड़ चौड़ा करके गोलाकार बनाया जाएंगे. ब्रिज के एक तरफ 17.5 मीटर और दूसरी तरफ 15 मीटर मोड़ को चौड़ा किया जाएगा.इंदौर में पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर के एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का ओवर ब्रिज निर्माण कार्य लंबे समय से बंद था. उक्त ब्रिज 90 डिग्री एंगल से निर्माण होने का मामला सामने आने के बाद से रुका हुआ था. इस मामले को नव भारत ने प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने ब्रिज का निर्माण कर रोक दिया था.
मौके पर जाकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ इंजीनियरों ने खबर की पुष्टि की थी. इसके बाद कमेटी बनाकर रिपोर्ट देने और ब्रिज के डिजाइन बदलने का निर्णय किया गया था. इसके बाद भोपाल से रेलवे ओवर ब्रिज के जेड आकर के दोनों तरफ 90 डिग्री एंगल को चौड़ा करके गोलाकार आकर दिया जाएगा. भोपाल से उक्त मंजूरी स्थसनीय पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मिल गई है. अब ब्रिज का काम फिर से शुरू हो गया है. अब लक्ष्मीबाई नगर रेलवे ओवर ब्रिज पोलोग्राउंड तरफ वाले 90 डिग्री मोड़ जो पहले 12 मीटर था, को 17.5 मीटर और लक्ष्मीबाई नगर तरफ भी मोड़ को 15 मीटर चौड़ा और गोल करके निर्माण कार्य किया जाएगा.
प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
नवभारत ने 25 जून 25 को एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर और 4 जुलाई को 90 डिग्री ब्रिज निर्माण की खबर छापी थी. उसमें बताया गया था कि कहां तक ब्रिज के पीलर खड़े हो गए और सिंहस्थ फंड से बनी सड़क पर बिना सोचे समझे पीलर खड्ड कर दिए. ब्रिज का निर्माण रियाल कंस्ट्रक्शन कर रही है. करीब 26 करोड़ की लागत से 550 मीटर लंबा ब्रिज बनेगा. इसका निर्माण 2 साल में पूरा करने का समय तय था, मगर 90 डिग्री का मामला खड़ा होने से 1 असल से ब्रिज का काम बंद पड़ा था.
चौड़ाई बढ़ाई जाएगी
आज इस मामले में कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने बताया कि ब्रिज के दोनों मोड़ वाले हिस्से की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. साथ ही मोड़ को गोलाकार शेप दिया जा रहा है, ताकि दुर्घटना का अंदेशा नहीं रहे.
