जिंसी में रहवासियों ने मकान तोड़ना किए शुरू

इंदौर: शहर में मास्टर प्लान की सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए जिंसी क्षेत्र के रहवासियों ने अपने मकान स्वयं तोड़ना शुरू कर दिए. मास्टर प्लान में उक्त सड़क नेमीनाथ चौराहे से जिंसी चौराहे और आगे लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक 80 फीट चौड़ी होगी. महापौर ने रहवासियों से स्वयं निर्माण हटाने के अपील की थी.दो दिन पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहे होल्ड मल्हारगंज नेमीनाथ चौराहे तक दौरा किया था.

इस दौरान महापौर ने रहवासियों को बताया था कि मास्टर प्लान में उक्त सड़क 80 फीट चौड़ी की जा रही है. इस दौरान महापौर ने रहवासियों को तीन दिन का समय दिया था कि वे स्वयं अपने बाधक हटा लें. तीन दिन बाद नगर निगम कार्रवाई करेगा. महापौर के अपील और रहवासियों से चर्चा के बाद आज जिंसी चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक रहवासियों ने बाधक हटाने का काम शुरू कर दिया है. नगर निगम द्वारा नेमीनाथ चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक करीब 900 मीटर लंबी और 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने का काम अगले कुछ दिनों में शुरू कर दिया जाएगा.

Next Post

कॉलेज की जमीन प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करवाई

Sat May 9 , 2026
इंदौर: आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहरी सीमा के ग्राम कंपेल में सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त करवाई. उक्त जमीन उच्च शिक्षा विभाग को सरकार ने कॉलेज के लिए आवंटित की है.एसडीएम श्रीमती चौरसिया ने बताया कि आज ग्राम कम्पेल एवं पिवडाय में शासकीय कॉलेज के लिए आवंटित […]

You May Like

Play sound