लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

हैदराबाद, 05 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दसवें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पंत ने कहा उनकी मुख्य ताकत बल्लेबाजी है, उन्हें पहले बल्लेबाजी करने दें। हम दूसरी पारी में दबाव बनाएंगे। पिच अच्छी लग रही है। पावरप्ले के बाद गेंद थोड़ा रुक कर आ सकती है। टीम में एक बदलाव है एनरिक नॉर्टजे की जगह एम सिद्धार्थ टीम में आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा होमग्राउंड आकर बहुत खु़शी हो रही है। हमारी टीम दो बदलाव किए हैं। लिविंगस्टन और हर्षल टीम में आए हैं। हर्षल बाएं हाथ के बल्लेबाजो के खिलाफ अपनी ऑफ कटर का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एम सिद्धार्थ, प्रिंस यादव और मोहसिन खान।
सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादक।

Next Post

ईरान में हवाई हमले में रेड क्रिसेंट स्वयंसेवक की मौत, मानवीय कर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Sun Apr 5 , 2026
तेहरान, 05 अप्रैल (वार्ता) ईरान के इस्फहान प्रांत में 04 अप्रैल को हुए एक हवाई हमले में अब्दुलफज़्ल देहनवी नामक 20 वर्षीय स्वयंसेवक की मौत हो गई। वह ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के साथ मानवीय सहायता कार्यों में जुटे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला मोबारकेह काउंटी में हुआ, […]

You May Like