पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के लिए सवा 9 करोड़ रुपए स्वीकृत

सिंगरौली: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत मरम्मत, नवीनीकरण समेत अन्य कार्यो के लिए म.प्र. शासन, उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय ने करीब 9 करोड़ 26 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

जानकारी के अनुसार म.प्र. शासन, उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के द्वारा पिछले माह वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में अधोसंरचना विकास अंतर्गत मौजूदा ईमारत में 8 कक्षाओं, 12 प्रयोगशालाओं (कंप्यूटर, कौशल, भाषा और अन्य), पुस्तकालय और परीक्षा हॉल (जी+1) के साथ नया विज्ञान ब्लॉक के साथ-साथ अन्य स्थानों के विकास के लिए समतलीकरण, जल निकासी, जल निकासी नाला, अग्नि सुरक्षा, पार्किंग, रास्ते, एसटीपी, एससी सड़क, भू-निर्माण एवं अन्य कार्य के लिए करीब 9 करोड़ 26 लाख 94 हजार रूपये की मंजूरी के साथ-साथ पिछले महीने में प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक से बचने पुल से 20 फिट नीचे गिरी कार

Mon Nov 17 , 2025
मंडला: छत्तीसगढ़ से जबलपुर की तरफ गमी में जा रहे कार सवार हादसे का शिकार हो गए। कार में चार लोग सवार थे। हालाकि कार सवार सभी लोगों को इस हादसे में गंभीर चोट नहीं है, हादसे में सभी लोगों को मामूली चोटे लगी है। हादसे की सूचना बीजाडांडी पुलिस […]

You May Like