इलाज के पैसों को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की मारपीट

इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में मां के इलाज के लिए पैसों को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. आरोप है कि दो भाइयों और उनके साथी ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी.थाना प्रभारी अजय राजोरिया ने बताया कि घटना रात करीब 8:30 बजे कबूतरखाना मस्जिद चौक की है. फरियादी हेमंत पिवाल उम्र 32 साल काम से घर लौटकर आराम कर रहा था.

इसी दौरान मां की तबीयत खराब होने पर उसके छोटे भाई मधु पिवाल और नोनू पिवाल ने इलाज के लिए उससे पैसे मांगे. बताया गया है कि फरियादी ने सैलरी आने के बाद पैसे देने की बात कही, जिस पर विवाद बढ़ गया. गुस्से में गाली-गलौज शुरू हो गई. विरोध करने पर आरोपी मधु पिवाल, नोनू पिवाल और उनके साथी करीम ने फरियादी के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि मधु और करीम ने हाथ-मुक्कों से हमला किया, जबकि नोनू ने लाठी से वार किया. मारपीट में फरियादी के नाक, सिर और दाहिने हाथ में चोट आई है. घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बाइक टकराने की बात पर दो युवकों ने की मारपीट

Fri Mar 20 , 2026
इंदौर:राहुल गांधी नगर क्षेत्र में बाइक ठेले से टकराने की मामूली बात पर विवाद बढ़ गया, जहां दो युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी. आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से हमला करने के साथ कड़े से वार कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी […]

You May Like

Play sound