मुंबई, 04 मई (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विकास बहल की आगामी रोमांटिक थ्रिलर ‘इकाई’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म की सबसे दिलचस्प बातों में से एक है राघव जुयाल और डेब्यू कर रही कोमल पावस्कर की ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी।जहां फिल्म रोमांस और सस्पेंस का दिलचस्प मिश्रण पेश करने का वादा करती है, वहीं सूत्रों के अनुसार राघव और कोमल के बीच की केमिस्ट्री इस प्रोजेक्ट का एक अहम आकर्षण बनकर सामने आई है। कहा जा रहा है कि उनकी जोड़ी कहानी में एक अलग ही भावनात्मक गहराई और ताज़गी जोड़ती है।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “’इकाई’ की सबसे बड़ी ताकतों में से एक राघव और कोमल के बीच का डायनामिक है। जहां राघव अपने अनप्रेडिक्टेबल और मैग्नेटिक अंदाज़ के साथ आते हैं, वहीं कोमल की सहज और नैचुरल मौजूदगी उन्हें स्क्रीन पर तुरंत आकर्षक बनाती है। ऐसे में दोनों मिलकर एक ऐसी केमिस्ट्री बनाते हैं, जो रॉ होने के साथ-साथ विश्वसनीय और ताज़गी से भरपूर है।” सूत्र ने कहा कि इस जोड़ी की एक खासियत यह भी है कि यह पारंपरिक नहीं लगती। जिस तरह से दोनों एक-दूसरे को पूरा करते हैं, उसमें एक भावनात्मक ईमानदारी है, और यह कहानी को एक अलग टेक्सचर देती है। यही वजह है कि उनकी परफॉर्मेंस के साथ उनका आपसी कनेक्शन फिल्म के सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।
अपनी अलग और दिलचस्प भूमिकाओं के जरिए अपने दर्शकों को अपने किरदारों से लगातार चौंकाते आ रहे राघव जुयाल के साथ अपनी पहली फिल्म इकाई’ से डेब्यू कर रहीं कोमल पावस्कर भी सुर्खियों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में ‘इकाई’ एक ऐसी नई जोड़ी पेश करने जा रही है, जो ताज़गी और यादगार प्रभाव दोनों लेकर आ सकती है।फिलहाल जैसे-जैसे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, वैसे- वैसे इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘इकाई’ एक नई और दिलचस्प ऑन-स्क्रीन जोड़ी की शुरुआत साबित हो सकती है, जो इंटेंसिटी, ताज़गी और केमिस्ट्री का अनोखा संगम पेश करेगी।

