नीट एडमिशन के नाम पर 12 लाख की ठगी का मामला

जबलपुर:उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर शहर के एक 19 वर्षीय छात्र को जालसाज ने शिकार बनाया था आरोपी ने नीट परीक्षा में कम अंक होने के बावजूद एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में फरार उप्र के एक जालसाज ने 3 साल बाद जबलपुर पहुंचकर संजीवनी नगर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा नगर गढ़ा निवासी 19 वर्षीय जतिन कोष्टा ने नीट की परीक्षा दी थी, जिसमें उसे 146 अंक मिले थे। कम नंबर होने के कारण परिवार परेशान था। इसी बीच 22 जनवरी 2022 को जतिन के चाचा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। मैसेज में दावा किया गया था कि 146 अंक वाले छात्रों का उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराया जा सकता है। मैसेज में दिए गए नंबर पर जब छात्र के परिजनों ने संपर्क किया, तो दूसरी तरफ से सुरेश शर्मा नाम के व्यक्ति ने बात की थी। उसने खुद को कॉलेज में अच्छी पैठ होने का दावा किया और एडमिशन का पूरा भरोसा दिलाया था। झांसे में आकर पीड़ित परिवार आरोपियों की बातों में आ गया था।
दो अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए थे 12 लाख-
आरोपी ने एडमिशन की प्रक्रिया और फीस के नाम पर पैसों की मांग की थी उसने परिजनों से कुल 12 लाख रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवा लिए थे। इसमें से नौ लाख की राशि साउथ इंडियन बैंक चांदनी चौक शाखा के अमित के खाते में और कुछ राशि एक्सिस बैंक के पीएफटी सर्विसेज के खाते में ट्रांसफर करवाई गई। पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब एडमिशन नहीं हुआ और आरोपियों ने फोन बंद कर लिया, तब छात्र को ठगी का अहसास हुआ था। पीड़ित छात्र जतिन कोष्टा ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई थी। जिसके पास संजीवनी नगर पुलिस ने 26 अगस्त 2022 को एफआईआर दर्ज की थी।
इनका कहना है
नीट एडमिशन के नाम पर 12 लाख की ठगी मामले की जांच पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई कि अमित कुमार 28 वर्षीय निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ने सुरेश शर्मा बनकर पूरी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।‌ पुलिस की टीम करीब तीन बार उसके ठिकानों पर गई। गाजियाबाद में छापेमारी की गई लेकिन वह नहीं मिला। लगातार दबाव बनाने पर आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दुर्गेश मरावी,
धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी

Next Post

बुजुर्ग दंपति पर हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Thu Jul 30 , 2026
जबलपुर: खितौला पुलिस थाना अंतर्गत हिरन नदी घाट के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात हमलावर ने बुजुर्ग दंपती पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या किसने और […]

You May Like