डॉक्टर डे पर मीनाक्षी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

गुना। डॉक्टर डे के अवसर पर मीनाक्षी हॉस्पिटल के संचालक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश कुशवाहा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार एवं डॉ दिनेश कुशवाहा एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए। मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के द्वारा सर्वप्रथम भगवान धन्वन्तरी की पूजन अर्चना द्वीप प्रज्वलित कर कीयह शिविर आमजन को समर्पित रहा, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी, ब्लड टेस्ट, हड्डी रोग, स्त्री रोग, श्वास रोग एवं सामान्य रोगों की जांच निशुल्क की गई। साथ ही उचित परामर्श और दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं।

डॉ. कुशवाहा ने बताया कि डॉक्टर डे का मूल उद्देश्य सेवा भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक का सबसे बड़ा धर्म पीड़ित मानवता की सेवा करना है और इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में शहर एवं आसपास के गांवों से आए हजारों की तादात में मरीजों की जांच की गई। और उनको देखा गया मीनाक्षी हॉस्पिटल की टीम ने सेवा भाव से पूरे आयोजन को सफल बनाया। शिविर में सभी बीमारियों के डॉक्टर उपस्थित रहे वरिष्ठ स्टाफ, नर्सिंग टीम एवं लैब तकनीशियन ने विशेष योगदान दिया।

स्थानीय लोगों ने डॉ. कुशवाहा के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को ऐसे डॉक्टरों की आवश्यकता है, जो सेवा को ही प्राथमिकता दें।

Next Post

जी-7 मंत्रियों ने ईरान से परमाणु हथियार नहीं रखने को कहा

Tue Jul 1 , 2025
द हेग, 1 जुलाई (वार्ता) जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने इजरायल के प्रति अपने समर्थन को दोहराया है और इस बात पर जोर दिया है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता है। यहां अपनी बैठक में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि […]

You May Like