![]()
नीमच। जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें नीमच निवासी एक युवक की ट्रेन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे का कर्मचारी था। रतलाम से ड्यूटी कर नीमच लौट रहा था। इसी दौरान चल्दू के समीप चलती ट्रेन से गिर गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। फिलहाल युवक को नीमच जिला चिकित्सालय 108 एंबुलेंस से लाया गया है। युवक का नाम गजेंद्र उर्फ गोविंदा गोयल पिता नंद किशोर निवासी मूलचंद मार्ग नीमच है। युवक की उम्र 45 साल है। युवक का शव आते ही जिला अस्पताल में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
