दिवंगत शिक्षक के परिवार को शिक्षक साथियों ने किया 40 लाख का सहयोग

मन्दसौर। प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोविन्दराम गेहलोत (माध्यमिक शिक्षक शा. हाईस्कूल आकोदडा, जिला-मंदसौर) ने बताया कि, दमोह जिले के शिक्षक स्व. दिलीप सिंह लोधी की असमय मृत्यु उपरांत उनके पुत्र-पत्नी को संघ के रजिस्टर्ड शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 40 लाख रुपये की राशि 15 दिन में ऑनलाइन के माध्यम से उनके खातों में जमा की गई।

पीयूएमएस मध्यप्रदेश स्तर पर नवनिर्मित शिक्षक संघ का उद्देश्य असमय दिवंगत होने वाले शिक्षक-शिक्षिका साथी को प्रदेश के पंजीकृत सभी शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन सीधे नॉमिनी के खाते में संगठन के नियम अनुसार सहयोग प्रदान किया गया। संघ के संस्थापक सतीश खरे, प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया, प्रदेश संयोजक पवन खरे, राजेश असाटी आईटी सेल के प्रदेश (प्रान्तीय) महामंत्री, विनोद कुमार राठौर, प्रांतीय महासचिव मुकेश नेमा, प्रांतीय प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी, प्रान्तीय सचिव श्रीमती प्रमिला सगरे महिला प्रकोष्ठ, आईटी सेल प्रभारी राजेश गुप्ता एवं सह प्रभारी हृदयेश श्रीवास्तव, इनके साथ संभागीय संगठन मंत्री बालचन्द राठौर, संभागीय सचिव फूलचन्द गुर्जर, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जिला महासचिव दिनेश कुमार राठौर, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती रेणुका आचार्य, जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी पाटीदार, उपाध्यक्ष रामप्रसाद कुमावत, अखिलेश चन्द्रावत, हरीश खिचावत, सुरेन्द्र कुमार पाटीदार, लखन पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ठाकुर, अरुण पाटीदार, पंकज मण्डलोई, राजाराम जोशी, मुकेश कुमार राठौर व जिले एवं ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आनन्द आंजना द्वारा प्रदान की गई।

Next Post

चौराहे पर बलेनो पलटी, कार सवार फरार

Sat Dec 20 , 2025
इंदौर. शहर में देर रात तेज रफ्तार ने फिर हादसा करा दिया. विजय नगर क्षेत्र में बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई. सौभाग्य से कार में सवार शख्स बाल-बाल बच गया और मौके से भाग निकला. विजय नगर थाना क्षेत्र में सत्यसांई चौराहे के पास देर रात तेज रफ्तार बलेनो […]

You May Like