लैंटर्न चौराहे पर जिंदा जलता मिला युवक, पुलिस की तत्परता से बची जान

इंदौर. एक युवक के जिंदा जलने की सूचना से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. समय पर की गई कार्रवाई से युवक की जान बच सकी.

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि घटना सोमवार 19 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे की है. लैंटर्न चौराहे पर एक व्यक्ति के जलने की सूचना मिलने पर एफआरवी-28 और रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने देखा कि युवक आग की लपटों में घिरा हुआ था. पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाई और घायल को इलाज के लिए एमवायएच अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया था. अस्पताल में पूछताछ के दौरान घायल युवक अपना नाम-पता नहीं बता सका. थाना प्रभारी का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था. तलाशी के दौरान उसके पास मिले परिचय पत्र से परिजनों का पता चला. इसके बाद पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रहने वाले उसके भाई को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर घायल का भाई इंदौर पहुंचा. इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसे उसके भाई के सुपुर्द कर दिया है. बाद में दोनों को सुरक्षित रूप से हिमाचल प्रदेश रवाना कर दिया है.

Next Post

गुना जिला अस्पताल बना जंग का अखाड़ा, पुलिस चौकी में घुसकर एम्बुलेंस चालक ने बचाई जान

Sun Feb 1 , 2026
गुना। जिला अस्पताल परिसर इन दिनों प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की आपसी रंजिश और विवादों का केंद्र बनता जा रहा है। बीती रात और आज सुबह अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद हमलावरों ने एक एंबुलेंस चालक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों […]

You May Like