ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

इंदौर:तेजाजी नगर क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. हादसे में ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पति पत्नी का शव गोद में रखकर काफी देर तक परिजनों को फोन करता रहा.हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के बायपास स्थित होमगार्ड मैदान के पास हुआ. 32 वर्षीय रेखा अपने पति मनीराम के साथ बाइक से जा रही थी.

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. दोनों सड़क पर गिर गए और रेखा ट्रक की चपेट में आ गई. पहिया सिर के ऊपर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Next Post

सड़क पर खड़ी कार अचानक गड्ढे में समा गई

Sun Sep 6 , 2026
ग्वालियर: सागरताल बहोड़ापुर रोड पर सड़क पर खड़ी कार अचानक गड्ढे में समा गई, क्रेन की मदद से कार गड्ढे में से निकाली गई। बताया जाता है कि उक्त गड्ढा सीवर लाइन के लिए खोदा गया था। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like