भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम जिलाध्यक्ष यशस्विनी गडकर की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम जिलाध्यक्ष समाजसेवी यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर को सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहर के सामाजिक राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, वेदप्रकाश शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया महामंत्री जवाहर प्रजापति रविकांत राखे आदि ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए स्व यशस्विनी गडकर को संगठननिष्ठ समाजसेविका बताया।

उन्होंने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के बीच जाकर पार्टी का काम व्यापक स्तर पर फैलाया उनके कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाये पार्टी से जुडी। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम जिलाध्यक्ष यशस्विनी गजेन्द्र गडकर का विगत सायं निधन हो गया था।यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर शुरुआत से ही राष्ट्रसेविका समिति और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से जुड़ी रहीं।

उन्होंने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रहते काम किया और बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन जन जागरण अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, विनोद सूरी, रवि अग्रवाल, दीपक सचेती, रविंद्र सिंह राजपूत, कमल माखीजानी, ओम प्रकाश जाजोरिया, संजय सिंघल भानु प्रकाश जैन, राजू पलैया, हासानंद आहूजा, अशोक सहगल, कन्हैयालाल आनंद‌ उपस्थित थे

Next Post

कल लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर

Thu Apr 9 , 2026
ग्वालियर: भारत विकास परिषद, शाखा शिवाजी ग्वालियर और रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन, ग्वालियर द्वारा कल 10 अप्रैल को सुबह दस बजे शुभम बैक्टिल हाल सेवानगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें आंखों का परीक्षण एवं ऑपरेशन रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर की […]

You May Like