दमिश्क की उमय्यद मस्जिद में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुयी चार

इस्तांबुल, 11 जनवरी (वार्ता) दमिश्क की उमय्यद मस्जिद में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सीरियाई अखबार अल-वतन ने दमिश्क स्वास्थ्य विभाग के हवाले से यह खबर दी।

तुर्की टीवी चैनल अहबेर ने शुक्रवार को बताया कि तीन लोग मारे गए है।

अल-वतन ने शुक्रवार को बताया कि यह भगदड़ एक स्थानीय ब्लॉगर द्वारा शुरू किए गए मुफ्त भोजन वितरण के निमंत्रण के बाद हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से शाम तक केवल एक बच्चा अस्पताल में बचा था।

Next Post

आज और कल होगी सीपीसीटी परीक्षा, तैयारी पूरी

Sat Jan 11 , 2025
ग्वालियर: सीपीसीटी (कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट) परीक्षा अब 11 और 12 जनवरी को होगी। मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) से प्राप्त जानकारी अनुसार इस परीक्षा में केवल वही परीक्षार्थी शामिल हो सकते है जिन्होंने दिनांक 29, 30 नवंबर और 1 दिसम्बर की परीक्षा के लिए पूर्व में आवेदन […]

You May Like