15 लाख का किंग इंडिया 2026 बना आकर्षण का केंद्र, क्रेन से उतारा गया 180 किलो का बकरा

भोपाल। राजधानी के काजी कैम्प स्थित अली गोट फार्म में इस बार भी हैवी वेट बकरों का अनोखा प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। फार्म द्वारा किंग इंडिया 2026 नाम के 180 किलो वजनी बकरे को विशेष अंदाज में लॉन्च किया गया। करीब 15 लाख रुपये कीमत वाले इस बकरे को तीसरी मंजिल से क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

अली गोट फार्म के संचालक और किंग मेकर आसिफ अली ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी विशेष नस्ल और भारी वजन वाले बकरों को पेश किया गया है। झील रोशनी और स्टेज पर रैंप वॉक के जरिए किंग India 2026 को लॉन्च किया गया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

उन्होंने बताया कि यह 180 किलो वजनी बकरा जल्द ही नागपुर के लिए रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में 150 किलो वजन वाले आधा दर्जन अन्य हैवी वेट बकरे भी रैंप वॉक करते नजर आए। इन बकरों को देखने और फोटो-वीडियो बनाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

Next Post

कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाए जाने से होगें असीमित फायदे

Mon May 11 , 2026
नयी दिल्ली,11 मई (वार्ता) हाल ही में कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार देखने को मिले हैं और भविष्य में अनुबंध कृषि में बेहतर निवेश के साथ उच्च पैदावार तथा उत्पादकता के लिये कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के प्रसार की भी संभावनाएं हैं। इन प्रयासों के माध्यम से कृषि में कृत्रिम […]

You May Like