राहुल ने पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों को किया संबोधित

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।
श्री गांधी ने पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित बैठक में विभाग की सलाहकार परिषद तथा कार्यकारी समिति के सदस्यों को संबोधित किया। बैठक में श्री गांधी के अलावा पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

इस बैठक का आयोजन अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने किया। बैठक में रविवार को यहां होने वाली पार्टी की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गयी।

Next Post

संसद पर हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि: शीर्ष नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्प

Sat Dec 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) संसद पर वर्ष 2001 में आज ही के दिन किये गये आतंकवादी हमले की 24 वीं बरसी पर शनिवार को यहां देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस हमले का मुकाबला करते हुए प्राण न्योच्छावर करने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और आतंकवाद के खिलाफ […]

You May Like