दतिया उपचुनाव: 291 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, 2.20 लाख मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को 291 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। करीब 2 लाख 20 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए 1,400 से अधिक पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर मतदान शुरू होने के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली थीं, लेकिन जांच में वे सही नहीं पाई गईं। वर्तमान में सभी केंद्रों पर मतदान बिना किसी बाधा के जारी है और मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं, सेक्टर मोबाइल दल लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित नौ राजनीतिक दलों के उम्मीदवार तथा 10 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है।

Next Post

अमेरिकी सैनिकों पर हमले की कोशिश के बाद अमेरिका ने ईरान पर किए ज़बरदस्त हमले

Thu Jul 30 , 2026
मास्को, 30 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक नया दौर शुरू किया है। इन हमलों में ईरान के सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल और ड्रोन सुविधाओं एवं समुद्री क्षमताओं को निशाना बनाया गया, ताकि पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना […]

You May Like