12 दिन बाद दहेज आत्महत्या मामले में केस दर्ज

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में विवाहिता की आत्महत्या के 12 दिन बाद पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है घटना 12 अप्रैल की है, जिसमें प्रकरण अब दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस के अनुसार छोटा बांगडदा स्थित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अंतिमा कौशल (25) ने 12 अप्रैल की दोपहर करीब 4:15 बजे अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी.

जांच में सामने आया कि मृतका को पति मनीष कौशल, सास सुशीला, ससुर रविशंकर और देवर मोनू दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

डॉ वंदना गुप्ता का बीपीसीएल, बीना रिफाइनरी की आंतरिक शिकायत समिति में मनोनयन

Wed Apr 22 , 2026
बीना: सामाजिक क्षेत्र में दीर्घकाल से सक्रिय डॉ. वंदना गुप्ता को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), बीना रिफाइनरी की आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee – ICC) में “बाह्य सदस्य (External Member)” के रूप में पुनः मनोनयन किए जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि वे पूर्व सत्र […]

You May Like