बीना: सामाजिक क्षेत्र में दीर्घकाल से सक्रिय डॉ. वंदना गुप्ता को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), बीना रिफाइनरी की आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee – ICC) में “बाह्य सदस्य (External Member)” के रूप में पुनः मनोनयन किए जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि वे पूर्व सत्र में भी इस समिति में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं।
यह नियुक्ति ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, निषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013’ (POSH Act) के अंतर्गत की जा रही है, जो कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण कानूनी व्यवस्था है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस समिति का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा तथा डॉ. गुप्ता का यह मनोनयन 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।
इस अवधि में वे कार्यस्थल पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निष्पक्ष निवारण, संवेदनशील सुनवाई एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
डॉ वंदना गुप्ता डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय,बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज,जिला चिकित्सालय सागर की भी आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
उनका पुनः मनोनयन उनके अनुभव, निष्पक्षता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
